Breaking News

रात 2 बजे थाने में पहुंचे एसपी, अनुपस्थित थाना प्रभारी पर लगाया ₹5 हजार जुर्माना



शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात औचक निरीक्षण कर अमोला थाने में मौजूदगी दर्ज कराई। रात 2 बजे जब एसपी वहां पहुंचे तो पाया कि थाना प्रभारी गश्त पर मौजूद नहीं थे। इस लापरवाही पर एसपी ने तत्काल ₹5 हजार का जुर्माना लगाया।

इससे पहले 1 बजे करैरा थाने का निरीक्षण किया गया, जहां गश्त, अपराधियों की निगरानी और एटीएम चेकिंग पर दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने बाद में शिवपुरी शहर में भी गश्त व्यवस्था की जांच की, जहां एसडीओपी व महिला थाना प्रभारी गश्त पर मुस्तैद मिले।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी कि गश्त में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …