Breaking News

शादी की खुशियों पर लगा ताला: एफडी में फंसी दादी की उम्मीदें, नातिन की शादी अधर में,



शिवपुरी। फतेहपुर इलाके में रहने वाली बुजुर्ग महिला साजू शिवहरे की आंखें भर आईं, जब वह अपनी नातिन की शादी के लिए बैंक में जमा पांच लाख की एफडी तुड़वाने जनसुनवाई में पहुंचीं। कांपते हाथों और डबडबाई आंखों से उन्होंने कलेक्टर से बस यही गुहार लगाई – “बिटिया की शादी है साहब… पैसे दिलवा दो, नहीं तो सब बिखर जाएगा।”

साजू शिवहरे ने 22 अक्टूबर 2024 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, कोर्ट रोड शाखा में 5 लाख रुपये की एफडी कराई थी। उन्होंने सोचा था कि ये रकम उनके बुढ़ापे और किसी जरूरी मौके पर काम आएगी। किसे पता था कि वही जरूरी मौका इतनी जल्दी आ जाएगा — नातिन की अचानक तय हुई शादी, जिसकी तारीख 9 जून 2025 रखी गई है। अब शादी को सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन बैंक एफडी तोड़ने को तैयार नहीं।

बुजुर्ग महिला का कहना है कि बैंक अधिकारी नियमों का हवाला देकर उन्हें टरका रहे हैं। जबकि शादी जैसे मौके पर यह रकम उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। साजू देवी ने तमाम दस्तावेजों के साथ कलेक्टर से गुहार लगाई है कि बैंक को निर्देश दें, ताकि समय रहते वह अपनी नातिन की शादी कर सकें।

घर में शादी की तैयारियों के बजाय अब उदासी का माहौल है। रिश्तेदार भी चिंता में हैं कि क्या शादी तय समय पर हो पाएगी। दादी की आंखों से छलकते आंसू और बैंक के बाहर लगा इंतजार, यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उस तंत्र की है जो आमजन की तकलीफ को कागजों में उलझा देता है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …