Breaking News

खेल प्रतिभाओं की तलाश शुरू: विभिन्न अकादमियों में प्रवेश के लिए टैलेंट सर्च ट्रायल तय, जानिए कब और कहां होंगे आयोजन



शिवपुरी। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन के लिए टैलेंट सर्च ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन ट्रायल्स में 12 से 21 वर्ष की आयु के बालक-बालिकाएं सीधे भाग ले सकते हैं।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग खेलों के लिए चयन तिथियां और स्थान तय कर दिए गए हैं।

शूटिंग (रायफल व पिस्टल) अकादमी के लिए ट्रायल 22 जून को खेल परिसर स्थित शूटिंग रेंज में होंगे। वहीं सेलिंग (वॉटर स्पोर्ट्स) अकादमी के ट्रायल 15 जून को श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में आयोजित किए जाएंगे।

कराते अकादमी के लिए 20 जून को फिजिकल कॉलेज शिवपुरी में, जुडो अकादमी के लिए 11 जून को खेल परिसर स्थित जुडो हॉल में, हॉकी पुरुष अकादमी के लिए 19 जून और हॉकी महिला अकादमी के लिए 12 जून को हॉकी एस्ट्रोटर्फ पर ट्रायल होंगे।

डॉ. खरे ने बताया कि इन ट्रायल्स के आधार पर मुख्य प्रशिक्षक की अनुमति से चयनित खिलाड़ियों को विभाग की ओर से निःशुल्क खेल किट, उत्कृष्ट प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास व भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विद्यालयों, संस्थानों और महाविद्यालयों से भी आग्रह किया गया है कि वे इन खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को तय तिथियों पर ट्रायल्स में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी खेल परिसर में स्थित जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …