Breaking News

7-ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट में शीतला टाइगर्स और बांके बिहारी सेमीफाइनल ने फाइनल में जगह बनाई



शिवपुरी के तात्याटोपे खेल मैदान में चल रही 7-ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता में शीतला टाइगर्स और बांके बिहारी इलेवन ने क्वार्टरफाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। पहले मैच में शीतला टाइगर्स ने अहान पेंथर्स को 39 रन से हराया। मैन ऑफ द मैच अक्श कमल माझी रहे, जिन्होंने 19 रन बनाए और 2 विकेट झटके। दूसरे मुकाबले में बांके बिहारी इलेवन ने मां राजेश्वरी इलेवन को आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। मां राजेश्वरी की ओर से शौर्य तोमर ने 53 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अतिथि व क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। मैच के अंपायर भानु मांझी और स्कोरर अभिषेक धाकड़ रहे।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …