Breaking News

शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में छाया मातम




शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो आदिवासी युवकों की जान चली गई। यह हादसा एनएच-27 पर अमोला घाटी के पास हुआ, जहां बाइक सवार दो युवक एक तेज रफ्तार कार की टक्कर का शिकार हो गए।

मृतकों की पहचान धनीराम आदिवासी और प्रताप आदिवासी के रूप में हुई है, जो बूढ़ी बरोदा गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अचानक एक ऑल्टो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुरवाया थाना प्रभारी अरविंद छारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी भेजा गया, जहां गुरुवार को अंतिम प्रक्रिया संपन्न की गई। गांव में एक साथ दो युवकों की असामयिक मौत से शोक का माहौल व्याप्त है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …