*दतिया में कुशवाहा समाज का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन*; *पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, बोले*— “*कुशवाहा समाज का स्नेह मेरे लिए अमूल्य पूंजी*“‘

*दतिया। 24 मई 2026*
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा रविवार को दतिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कुशवाहा समाज के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस दौरान समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, जिससे अभिभूत होकर डॉ. मिश्रा ने कुशवाहा समाज के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कुशवाहा समाज ने उन्हें सदैव अपना आशीर्वाद, अटूट विश्वास और अपार प्रेम दिया है। उन्होंने भावुक मन से कहा, “आज जो आत्मीय स्नेह और सम्मान आप सभी ने मुझे दिया है, वह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि परिवार के अनन्य स्नेह का प्रतीक है। यही अपनत्व मुझे जनसेवा और कर्तव्य पथ पर निरंतर समर्पण के साथ आगे बढ़ने की शक्ति और प्रेरणा देता है। यह प्रेम मुझे जीवनभर नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का अहसास कराता रहेगा।”
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों का विशेष रूप से सम्मान भी किया गया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज के वरिष्ठों का अनुभव और युवाओं का उत्साह ही क्षेत्र के विकास की असली ताकत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा, श्री भगवान सिंह कुशवाहा, श्री अजय कुशवाहा, श्री कालीचरण कुशवाहा, श्री कालका प्रसाद कुशवाहा, पार्षद सरमन कुशवाहा, पार्षद श्री मानसिंह कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मानसिंह कुशवाहा, श्री नारायण कुशवाहा, श्री घनश्याम कुशवाहा, श्री माताधीन कुशवाहा, श्री जगदीश कुशवाह (मुखिया) एवं श्री सेरू सिंह कुशवाहा सहित कुशवाहा समाज के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Manthan News Just another WordPress site