Breaking News

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं
थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

Poonam purohit 

 

एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी रवि चौहान, रहे मौजूद

एंकर पोहरी 12 अक्टूबर 2026 पोहरी में पहली बार पुलिस अधीक्षक स्तर पर थाना परिसर में बैठकर आम जनता की समस्याएं सुनने की पहल की गई। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने सोमवार शाम पोहरी थाना परिसर में पहुंचकर ग्रामीणों एवं नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा पीड़ितों को जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील एवं ग्रामीण क्षेत्र के थाने में टेंट लगाकर आमजन के बीच पहुंचकर जनसुनवाई किए जाने को क्षेत्र में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता और धैर्य के साथ सुनी तथा कुछ मामलों में मौके पर ही निराकरण का प्रयास किया।
इस दौरान मीडिया द्वारा पोहरी नगर की यातायात व्यवस्था एवं ट्रैफिक की समस्या को भी पुलिस अधीक्षक के सामने रखा गया। इस पर उन्होंने समस्या को संज्ञान में लेते हुए यातायात व्यवस्था को दिखवाने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की समस्या सुनना और उसका समाधान करना पुलिस की जिम्मेदारी है। आमजन को अपनी समस्या लेकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है।
जनसुनवाई के दौरान एसडीओपी आनंद राय, थाना प्रभारी रवि चौहान, चौकी प्रभारी सीमा धाकड़, हरदेश पारसर सहित पुलिस विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

बीओ – जनता की समस्या सुना हमारा काम है
बाइट -श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी

Check Also

इनर व्हील क्लब ऑफ शिवपुरी एवं ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा “रेनी डे सेलिब्रेशन” का आयोजन

इनर व्हील क्लब ऑफ शिवपुरी एवं ईस्टर्न हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा “रेनी डे सेलिब्रेशन” का …