Breaking News

थाना फिजिकल पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना फिजिकल पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

​शिवपुरी: 12 अक्टूबर 2026 poonam purohit

थाना फिजिकल पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।
​जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को फरियादिया ने थाना फिजिकल में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री दोपहर के समय खेलने के लिए पड़ोस में गई थी। वापस आते समय आरोपी गौरव सेन द्वारा बालिका को जबरदस्ती पकड़कर पीछे झाड़ियों की तरफ ले जाया गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। बालिका घबराकर रोने लगी और घर आकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
​इस मामले को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा बेहद गंभीरता से लिया गया। उनके द्वारा थाना प्रभारी फिजिकल को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, श्री आर. डी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी, श्री सचिन कुमार धर्वे के मार्गदर्शन में, 10 अक्टूबर 2026 को थाना फिजिकल में पदस्थ उप-निरीक्षक छाया राय द्वारा आरोपी गौरव पुत्र बालाराम सैन (उम्र 28 वर्ष, निवासी मोहिना सागर कॉलोनी, शिवपुरी) को दो बत्ती चौराहा, शिवपुरी से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहॉ से उसे जेल भेज दिया गया।
​इस पूरी कार्रवाई में मुख्य रूप से निरीक्षक अविनाश सिंह राठौड़, उप-निरीक्षक छाया राय, उप-निरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक 755 पुष्पेन्द्र रावत, आरक्षक 226 जितेन्द्र धाकड़, आरक्षक 233 सागर और आरक्षक 410 धर्मेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Check Also

प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, इंदौर इकाई का चुनाव एवं कार्यकारिणी का गठन

इंदौर -प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, इंदौर इकाई का चुनाव एवं कार्। प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, …