शिवपुरी- किसी भी काम में सफलता के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति एवं अनुशासन का होना बेहद जरुरी होता है। जब पूर्ण समर्पित भाव से कोई कार्य किया जाता है, तो उसमें सफलता अवस्य मिलती है। असफलता केवल यही दर्शाती है कि सफलता का प्रयत्न पूरे मन से नहीं किया गया है। यदि आपको जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो लक्ष्य को निश्चित करो और समर्पित भाव से उसे प्राप्त करने का प्रयत्न करो यह विचार केंद्रीय विद्यालय में तरुण उत्सव कार्यक्रम के तहत वसुंधरा कुटुंबकम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में से अंतरराष्ट्रीय जूड़ो प्लेयर अंतिम यादव ने व्यक्त किया।
17 वर्षीय अंतिम यादव एवं राष्ट्रीय जूडो प्लेयर पूनम यादव ने स्कूली बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाते हुए जूडो कला के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन भी किया।बसुंधरा कुटुंबकम के 4 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन शासकीय कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ.प्रियंका भार्गव के मानव मूल्यों एवं शिक्षा का महत्व विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में मानवीय मूल्यों का पतन चिंता का विषय बन गया है। मनुष्य में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे जैसे सद्गुणों के स्थान पर स्वार्थ,घृणा,द्वेष जैसे दुर्गुण विकसित हो रहे है। नैतिकता एवं दयाभाव रहित मानव जीवन का कोई औचित्य नहीं होता।
कार्यक्रम में बसुंधरा कुटुंबकम एवं केंद्रीय विद्यालय प्रवंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाडी अंतिम यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, होम्योपैथ डॉ.अभिषेक द्विवेदी,केंद्रीय विद्यालय की समन्वयक पूनम सक्सेना, वसुंधरा संस्था की मीडिया सह प्रमुख संजना धाकड़,कोषाध्यक्ष,अरविंद धाकड़,मीडिया सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, मोरल एडवाइजर अभिनंदन जैन, समिति अध्यक्षा समीक्षा भार्गव एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन समिति उपाध्यक्ष मयंक राठौर ने किया।
Manthan News Just another WordPress site
