Breaking News

BJP के खिलाफ तैयारी शुरू, सोनिया ने लालू से की बात, लालू ने मायावती को किया फोन

मंथन न्यूज पटना [जेएनएन]। बिहार में चल रही राजनीतिक हलचल और अपने उपर लगे आरोपों के बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार के चयन के लिए विपक्षी एका की पहल शुरू कर दी है। उनके इस अभियान को बुधवार को और बल मिला जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें फोन कर इस मुद्दे पर बात की।
राजद सूत्रों के मुताबिक साझा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने लालू प्रसाद को बसपा अध्यक्ष मायावती से भी सहमति लेने की सलाह दी। इसके बाद लालू प्रसाद ने मायावती को फोन कर राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवारी को लेकर बात की।
इन नेताओं में भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं पर किए जा रहे राजनीतिक हमले पर भी चर्चा हुई। उन्होंने 27 अगस्त की पटना में होने वाली रैली पर भी दोनों नेताओं से चर्चा की और उसमें शामिल होने का आमंत्रण दिया।
साझा विपक्षी उम्मीदवार पर इस माह होनी है वार्ता
इसी महीने लालू प्रसाद की संभावित दिल्ली यात्रा में राष्ट्रपति चुनाव में साझा विपक्षी उम्मीदवार पर गंभीर वार्ता होनी है। अभी हाल ही में द्रमुक नेता के करुणानिधि की बेटी कनिमोझी की बिहार यात्रा में इस मसले पर बात आगे बढ़ी थी। लालू प्रसाद ने कहा था कि जब धर्मनिरपेक्ष शक्तियां साथ आती हैं तो भाजपा विरोधी मोर्चे पर चर्चा होती ही है।
कणिमोझी का पटना दौरा करुणानिधि जी के 94वें जन्मदिवस के मौके पर 3 जून को चेन्नई में आयोजित होने वाले समारोह में आमंत्रण को लेकर था। लालू ने 3 जून के समारोह में शामिल होने की अनुमति देते हुए 27 अगस्त को पटना में होने वाले राजद की महारैली में शामिल होने के लिए डीएमके को आमंत्रित किया था।
तृणमूल नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भी लालू औपचारिक रूप से शीघ्र ही बात करेगे। हालांकि ममता बैनर्जी ने लालू की रैली में शिरकत करने की हामी भर दी है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …