Breaking News

मुख्यमंत्री श्री चौहान पहुँचे कमला नेहरू अस्पताल विदिशा की घटना पर शोक व्यक्त  गम्भीर घायलों को 50 हजार : बेटी की शादी की व्यवस्था के निर्देश 

मंथन न्यूज विदिशा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह कमला नेहरू चिकित्सालय पहुँचकर विदिशा में हुई घटना में घायल लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने घायलों के परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भी घायलों का हालचाल पूछा और उन्हें ढाँढस बँधाया।
श्री चौहान ने घायलों के सम्पूर्ण उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घटना में पीड़ित परिवार की बेटी के विवाह की पूरी व्यवस्था करवाने  तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50 हज़ार एवं सामान्य घायलों को 25 हज़ार रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को विदिशा में एक विवाह कार्यक्रम में आग लगने  से कुछ  लोग  झुलस गए थे। उन्हें तत्काल कमला नेहरू चिकित्सालय के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया। मुख्यमंत्री ने  घटना पर गहन दुःख व्यक्त किया 

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …