Breaking News

जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने हटवाई वाहन से लालबत्ती

 मंथन न्यूज़ -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए वाहनों की लालबत्ती हटाने का निर्णय जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा भी लिया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जी के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज ट्वीट कर बताया कि मध्यप्रदेश में भी इस फैसले पर अमल होगा।जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि उन्होंने मंत्री के रूप में उन्हें आवंटित वाहन और कार्यालय के अन्य वाहन का उपयोग बिना लालबत्ती के ही करने का निर्णय लिया है। इस पर तत्काल अमल भी प्रारंभ कर दिया है।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …