आदर्श
जन-प्रतिनिधि की बनाई पहचान
मंथन – डॉ. नरोत्तम मिश्र 15 अप्रैल को जीवन के 58वें वर्ष में प्रवेश करेंगे।
डॉ. नरोत्तम मिश्र जन्म दिवस पर दतिया में माँ पीताम्बरा से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे
और दतिया एवं डबरा में अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे दिव्यांग बच्चों
के साथ भी समय बिताएंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के साथ भोजन करेंगे
और जिला अस्पताल दतिया में रक्तदान कार्यक्रम में शामिल होंगेडॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने कामकाज के अंदाज और मिलनसार स्वभाव से
सभी को प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान उन्हें एक आदर्श जन-प्रतिनिधि
और टीम मध्यप्रदेश का भरोसेमंद बल्लेबाज मानते हैं। इसलिए विभिन्न अवसरों पर मुख्यमंत्री
श्री चौहान ने डॉ. नरोत्तम को सचिन तेंदूलकर कहकर उनका सार्वजनिक अभिनंदन भी किया है।
डॉ. नरोत्तम मिश्र मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए पहली बार वर्ष 1990 में निर्वाचित हुए।
विधायक बनने के बाद पहले ही वर्ष उन्होंने विधानसभा में संगठन के लिए सचेतक का दायित्व
वहन किया। सार्वजनिक जीवन में सर्व स्वीकार्य होना बहुत कठिन होता है। डॉ. नरोत्तम
मिश्र में यह गुण है। वर्ष 1998, 2003, 2008 और वर्ष 2013 में विधानसभा के लिए निर्वाचित
होकर निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने वाले डॉ. नरोत्तम मिश्र बीते
12 वर्ष से मंत्री पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उनको सर्वश्रेष्ठ मंत्री का सम्मान
भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने नगरीय प्रशासन और विकास, आवास, स्कूल शिक्षा, विधि-विधायी,
चिकित्सा शिक्षा, आयुष, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं
पुर्नवास विभागों का दायित्व कुशलता और सफलता पूर्वक सम्हाला है। डॉ. मिश्र वर्तमान
में जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग में मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता
हैं। शासन के प्रवक्ता के रूप में उन्होंने मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठकों के पश्चात
लगभग ढाई सौ पत्रकार वार्ताओं और अन्य विषयों पर भी सैकड़ों अवसरों पर शासन की बात जनता
तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई है।
विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2013 में चतुर्दश विधानसभा के सदस्य चुने जाने के पश्चात
21 दिसम्बर, 2013 को केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। डॉ. मिश्र ने पहले विधायक के
रूप में और फिर मंत्री के रूप में कार्य करते हुए अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2005 से
2017 निरंतर गतिशील रहकर विभिन्न विभाग के मंत्री के रूप में श्रेष्ट परिणाम दिए हैं।
आम जनता, शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ ही मीडिया से सदैव सतत् संवाद रखते हुए
उन्होंने अलग छवि बनाई है। अपने निर्वाचन क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। विकास के
लिए हमेशा समर्पित रहने के कारण आम जन के हृदय में विशेष स्थान बनाया है। उनकी जन्म
वर्षगांठ पर अनेक जन-प्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आम जन ने
उन्हें बधाई दी है।
Manthan News Just another WordPress site
