Breaking News

भ्रष्टाचार पर योगी का वार- फर्जी राशनकार्ड वालों से रिकवरी, भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ –उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं. वह देर रात तक अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, और फैसला लेते हैं. बुधवार देर रात सीएम योगी ने कुछ अहम फैसले लिये. इनमें फर्जी राशनकार्ड धारकों से रिकवरी और भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का ऐलान बड़ा फैसला है.

एक्शन में योगी सरकारनहीं मिलेगा मिट्टी का तेल
बुधवार रात हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया कि जिन परिवारों को गैस चूल्हा मिला है, उन लोगों को सरकारी मिट्टी का तेल नहीं मिलेगा. इसके साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा. वहीं भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि पारदर्शिता को बढ़ सके.
राशनकार्ड की रिकवरी
योगी सरकार ने फैसला किया है कि अब तक फर्जी बीपीएल और राशन कार्ड से सस्ता राशन ले रहे लोगों से सरकार रिकवरी भी करेगी. वहीं गलत तरीके से लिये गये राशन की कीमत सरकार वापिस सरकारी खजाने में जमा करवायेगी.
टास्क फोर्स का ऐलान
योगी सरकार ने भू-माफियाओं के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है. इसमें राजस्व विभाग की संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए मुख्य सचिव, कमिश्नर और डीएम के स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा.
किसानों पर मेहरबान सरकार
किसानों पर लगातार मेहरबान योगी सरकार ने भूमिहीन किसानों के 2 बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए छात्रवृत्ति भी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं.
किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 
इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमें में बड़ा फेरबदल किया है. बुधवार को योगी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. सूबे में नए फेरबदल के तहत मृत्युंजय कुमार नारायण को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, जबकि नवनीत सहगल को सूचना एवं पर्यटन सचिव पद से हटाकर उनका प्रभार अविनाश अवस्थी को सौंप दिया गया है. वहीं, अनीता मेश्राम को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का सचिव और आरपी सिह को प्रमुख सचिव खनन बनाया गया है.

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …