Breaking News

बांग्लादेश की पीएम की अगवानी करने अकेली गाड़ी में एयरपोर्ट पहुंचे मोदी

shaikh hasina 201747 123349 07 04 2017 पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगवानी करने के लिए अकेली गाड़ी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंच गए।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोदी प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए सामान्य यातायात व्यवस्था में हवाई अड्डे तक पहुंचे।
उनके लिए कोई विशेष यातायात व्यवस्था नहीं की गई थी। इस दौरान उनके साथ सिर्फ ड्राइवर और एसपीजी अफसर थे। प्रधानमंत्री के काफिले में मात्र एक कार थी।मोदी ने बाद में ट्वीट किया, भारत के राजकीय दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री माननीय शेख हसीना का स्वागत करके प्रसन्नता हुई।”
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री शेख हसीना और मैं दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।”
सात साल बाद चार दिन के भारत दौरे पर पहुंची हसीना शनिवार को मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगी और इस दौरान भारत, बांग्लादेश को सैन्य आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 3,350 करोड़ रुपए का कर्ज देने की घोषणा कर सकता है।
मेक्सिको के राष्ट्रपति ने चलाई थी मोदी के लिए गाड़ी
इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक्सिको यात्रा पर गए थे, तब वहां के राष्ट्रपति एनरीक पेनानीतो खुद कार ड्राइव करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट से लेकर गए थे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …