Breaking News

रेलमंत्री को ट्वीट करने के बाद ट्रैक पर आए गैंगमेन

Image result for रेल photoपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल –गैंगमेनों द्वारा रेलमंत्री को ट्वीट करने के बाद अधिकारियों की सांसे फूल गई हैं, जबकि यार्ड और मेन लाइन से गायब एक दर्जन गैंगमेनों की वापसी हुई है। बुधवार को इन गैंगमेनों ने पूरे दिन काम किया है। उसके पहले 1 और 7 नंबर यूनिट में 30 लोग ही काम कर रहे थे शिकायत के बाद इनकी संख्या बढ़कर 40 हो गई हैं।

भोपाल यार्ड और मेन लाइन में काम करने वाले गैंगमेनों ने मंगलवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर बताया था कि उनके साथ काम करने वाले अन्य गैंगमेनों की ड्यूटी कुछ अधिकारियों ने बंगले और ऑफिसों में लगा रखी है जिसके कारण काम का दबाव बढ़ गया है तय समय से अधिक ड्यूटी करनी पड़ रही है। उसके बावजूद अधिकारी चार्जशीट देते हैं और वेतन काट देते हैं। उसके बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं। बुधवार को ऑफिस और बंगले में काम करने वाले एक दर्जन गैंगमेनों की यार्ड और मेन लाइन में वापसी हो गई है।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …