Breaking News

भाजपा के स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न

 पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को ग्राम केन्द्रों पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर आज भाजपा ग्रामीण मंडल शिवपुरी द्वारा कोठी नंबर 1 पर बैठक का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्यक्ष, राजमाता सिंधिया के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए इसके पश्चात बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस मनाए जाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश रावत ने की। बैठक में नवाब सिंह कुशवाह मंडल प्रभारी, भाजपा वरिष्ठ नेता धर्मवीर रावत, बद्री रावत, वीरेन्द्र यादव, मंडल महामंत्री महेश धाकड़, धनीराम रावत, जितेन्द्र रावत, अरविन्द यादव, नंदू यादव, हरपाल धाकड़, कुबेर सिंह यादव, राधेलाल यादव, वीरेन्द्र रावत, रामसिंह रावत, बद्री रावत, परमाल रावत, जगदीश ओझा, जण्डेल सिंह गुर्जर, जगराम सिंह धाकड़, कीमतीलाल रावत, प्रमोद रावत, युवराज धाकड़, मानसिंह धाकड़, गोपाल गूजर आदि उपस्थित थे। 

Attachments area

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …