Breaking News

जबलपुर, ग्वालियर में खुलेगा डाकघर पासपोर्ट सेवा केन्द्र

post-office-passport 2017329 195944 29 03 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल –जबलपुर एवं ग्वालियर डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलने के लिए विदेश मंत्रालय ने तारीख तय कर दी है। जबलपुर में 30 एवं ग्वालियर में 31 मार्च से पासपोर्ट के लिए 10 लोगों को अपाइंटमेंट जारी किए जाएंगे। जबलपुर में 1 और ग्वालियर में 2 अप्रैल से कार्यालय में पासपोर्ट के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि 3 अप्रैल व उसके बाद के लिए दोनों शहरों में हर दिन 40 अपाइंटमेंट जारी किए जाएंगे। पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या को देखते हुए अपाइंटमेंट घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा।
पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र जबलपुर की सेवाओं का लाभ जबलपुर, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला,डिंडोरी और उमरिया जिले के नागरिकों को दिया जा सकेगा। ग्वालियर में दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर एवं टीकमगढ़ जिले के पासपोर्ट आवेदकों सुविधा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्रालय ने विदिशा, सतना,जबलपुर व ग्वालियर के डाकघर में पासपोर्ट सेवा केन्द्र प्रारंभ करने की मंजूरी दी है। इंदौर, विदिशा व सतना में कार्यालय का शुभारंभ पहले ही हो चुका है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …