Breaking News

मप्र में आने वालीं हैं 60 हजार भर्तियां

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही 60 हजार रिक्त पदों पर भ​र्ती हेतु कार्यक्रम जारी किया जाएगा। यह लोकसभा चुनाव के बाद हो सकता है। सीएम कमलनाथ ने आज इसकी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं में रिक्त पदों की भर्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 
वहीं मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश शासन की शासकीय सेवाओं में भर्ती के लिए शीघ्र ही विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान विभिन्न विभागों में विभिन्न स्तरों पर लगभग 60 हजार पद पर भर्ती की जाएगी, इसके अलावा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लगभग 20 हजार रिक्त बैकलॉग पदों पर भर्ती की जाएगी। विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को शासकीय सेवाओं में शामिल होने का अब तक का सबसे बड़ा अवसर प्राप्त होगा।
अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस को सरकारी छुट्टी
मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 9 अगस्त को  शासकीय अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। साथ ही सीएम कमलनाथ ने देश की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक गोंडी भाषा को जीवंत रखने और उसे बढ़ावा देने के लिए अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों में गोंडी भाषा को प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …