Breaking News

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मानस भवन में छात्रों को करेंगी स्मार्ट फोन वितरण

 मंथन न्यूज़ शिवपुरी — मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया  30 तारीख को शिवपुरी दौरे पर आ रही है इस दौरान वो शिवपुरी उत्सव में भी शामिल होगी साथ ही शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी के 2015-16 में प्रवेशित स्नातक प्रथम वर्ष के नियमित विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन 30 मार्च को किया जाएगा। इस दौरान मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए जाएंगे।
Image result for yashodhara raje photosमहाविद्यालय के प्रो. यूसी गुप्ता द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय मानस भवन गांधी पार्क शिवपुरी में 30 मार्च को प्रात: 10 बजे से स्मार्ट फोन वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित रहेंगी। श्री गुप्ता ने बताया कि इस दौरान संबंधित विद्यार्थियों को अपने महाविद्यालय से स्मार्ट फोन हेतु कूपन कर अपने साथ सत्र 2015-16 की स्नातक की प्रथम वर्ष की प्रवेश रसीद, आईडी पू्रफ, सत्र 2015-16 का महाविद्यालय का परिचय पत्र लेकर निर्धारित समय पर आना होगा। 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …