Breaking News

फेसबुक, ट्विटर पर एक पाई भी नहीं खर्च करते PM मोदी: PMO

मंथन नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर भी जबर्दस्त लोकप्रियता है। एक राष्ट्र की सरकार के मुखिया के तौर पर फेसबुक से लेकर ट्विटर तक वह सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली शख्सियत हैं। पहले यह रेकॉर्ड अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम था, लेकिन अब फेसबुक से लेकर ट्विटर तक हर जगह मोदी ही नंबर वन हैं। ऐसे में आपको यह जानकर हैरत होगी कि सोशल मीडिया पर प्रमोशन के लिए अपने PM एक पैसा तक खर्च नहीं करते। यह जानकारी एक RTI के जवाब में सामने आई है।

दिलचस्प बात यह भी है कि यह RTI दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने फाइल की थी जिसके जवाब में PMO ने बताया है कि 2014 से अब तक सोशल मीडिया प्रमोशन के लिए कोई राशि खर्च नहीं की गई है। PMO के जवाब के मुताबिक, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, गूगल प्लस अकाउंट की देखरेख प्रधानमंत्री कार्यालय करता है। इसके लिए सोशल मीडिया पर न तो किसी तरह का कैंपेन चलाया जाता है और न ही कोई पैसा खर्च किया जाता है।
modi


गौरतलब है कि PM मोदी के फेसबुक पर 4 करोड़ से ज्यादा, ट्विटर पर करीब 3 करोड़, इंस्टाग्राम पर 67 लाख और गूगल प्लस पर 32 लाख फॉलोवर हैं। यूट्यूब पर उनके साढ़े 6 लाख सब्सक्राइबर हैं।

PMO ने बताया कि इन अकाउंट्स के लिए अलग से कोई बजट अलॉट नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री का ऑफिशल मोबाइल ऐप PMO India छात्रों ने डिजाइन किया है जिसके लिए MyGov और गूगल ने एक प्रतियोगिता आयोजित की थी। विजेता छात्रों को इनामी राशि से सम्मानित किया गया था। इस राशि के अलावा इन प्लैटफॉर्म पर और कोई खर्च नहीं किया गया है। रही बात ‘नरेंद्र मोदी ऐप’ इस पर भी सरकारी कोष से कुछ खर्च नहीं किया गया है। यह ऐप BJP की IT सेल ने डिवेलप किया है और वही इसकी देखरेख भी करती है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …