Breaking News

MCD चुनावः अमित शाह ने केजरीवाल सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट

amit shah 25 03 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल की सरकार को सबसे भ्रष्ट बताया है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में केजरीवाल ने साफ-सुथरा शासन देने और कानून व्यवस्था ठीक करने की बात कही थी, लेकिन उनके कई विधायकों पर विभिन्न मामले चल रहे हैं। वह शनिवार को रामलीला मैदान में भाजपा के पंच परमेश्र्वर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार के एक पूर्व कानून मंत्री फर्जी डिग्री के मामले में फंसे हैं। परिवार कल्याण मंत्री दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। खाद्य आपूर्ति मंत्री रिश्वत लेते पकड़े गए थे। इनके 13 विधायकों पर अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिर भी मुख्यमंत्री दिल्ली की जनता को जवाब नहीं देते।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में आमूलचूल परिवर्तन किया है। एक नई कार्य संस्कृति की शुरुआत की है। तीन साल में विरोधी भी मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाए हैं।
शाह ने कहा कि चुनाव का मौसम आता है तो केजरीवाल वादों की झड़ी लगा देते हैं। बाद में कभी वाराणसी, कभी गोवा, कभी पंजाब, कभी दक्षिण तो कभी उत्तर पूर्व में मिलते हैं। जहां भी गए हारने का रिकॉर्ड बनाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। 2014 में मोदी ने जो वादे किए थे उन सभी को पूरा किया जा रहा है। 2019 में जब भाजपा जनता के बीच जाएगी तो हाथ में घोषणापत्र लेकर जाएगी और प्रत्येक वादे का जवाब देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली से हमारा सबसे पुराना नाता है। जनसंघ के समय में पहला नगर निगम चुनाव दिल्ली में जीते थे।
शाह ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 करोड़ का आवंटन करने के बाद आम आदमी कैंटीन नहीं बनी। दो लाख सार्वजनिक शौचालय बनाने थे। दो लाख छोड़िए, दो हजार का ही हिसाब दे दो तो काफी है। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कार्यकर्तााओं से जीत का संकल्प लेने का आह्‌वान किया।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …