Breaking News

मध्य प्रदेश में अगले तीन वर्ष में गरीबो के लिए बीस लाख मकान बनाए जाएगे-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगाज किया है मध्य प्रदेश में अगले तीन वर्ष में गरीबो के लिए बीस लाख मकान बनाए जाएगे. साथ ही आने वाले महीने अप्रैल में रियाल स्टेट व्यवसायियों की पंचायत भी आयोजित होगी. यह बातें उन्होंने आज क्रेडाई एम.पी. कानक्लेव को संबोधित कर कही.

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि राज्य के गरीब और कमजोर वर्ग को आवास की गारंटी देने वाला बिल बनाया जा रहा है. राज्य के प्रत्येक गरीब को भूखंड या आवास का मालिक बनाया जायेगा. आवास जनता का बुनियादी अधिकार है, इसे जनता को दिलाना जरूरी है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है. इस क्रम में उन्होंने वर्ष 2022 तक सबके लिये आवास देने का लक्ष्य तय किया है.
इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने कहा कि रियल स्टेट व्यवसायी गरीबों के लिये अफोर्डेबल मकान का मॉडल तैयार करें, ताकि जनता को इसका फायदा मिले. रियल स्टेट क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार का संचार होता है, राज्य सरकार की प्राथमिकता रोजगार बढ़ाना भी है. उन्होंने कहा कि रियल स्टेट व्यवसाई अपने लिये आचार संहिता बनायें.

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …