Breaking News

पाकिस्तान को मौका नहीं देगा भारत, कर देगा परमाणु हमला

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ वाशिंगटन।-पाकिस्तान को भारत परमाणु हमला करने का मौका नहीं देगा। इसकी आशंका होने पर वह खुद परमाणु हमला कर देगा। यह दावा अमेरिकी विशेषज्ञ विपिन नारंग ने किया है।
india-atom-bomb-attackpakistan 2017321 214026 21 03 2017

उनके मुताबिक भारत परमाणु हथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति का त्याग कर सकता है।
नारंग मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दक्षिण एशियाई परमाणु रणनीति के विशेषज्ञ हैं। वाशिंगटन में आयोजित 2017 कार्नेगी इंटरनेशनल न्यूक्लियर पॉलिसी कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने यह दावा किया।
उन्होंने कहा, ऐसे साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि पाकिस्तान को भारत पहले कदम उठाने की इजाजत नहीं देगा।
आशंका होने पर वह पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति छोड़ सकता है। पाक के हमले से पहले ही उस पर हमला कर सकता है। नारंग के मुताबिक भारत का हमला परंपरागत नहीं होगा।
उसकी कोशिश पाकिस्तान की पूरी परमाणु क्षमता खत्म करने की होगी। इससे युद्ध की स्थिति में शुरुआत से ही भारत अपना पलड़ा भारी कर लेगा और उसके किसी शहर पर परमाणु हमला होने का खतरा नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि यह सोच अतिवादी विचारधारा वाले लोगों या अपनी सरकार से निराश रिटायर सैन्य अधिकारियों के नहीं हैं। यह सोच भारत के रणनीतिक बलों के पूर्व कमांडर जनरल बीएस नागल के हैं।
अपने दावे की पुष्टि के लिए नारंग ने पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन की किताब “च्वाइसेस : इनसाइड द मेकिंग ऑफ इंडियन फॉरेन पॉलिसी” का भी हवाला दिया।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …