Breaking News

विपक्ष का ‘2019 महागठबंधन प्लान’, पासवान ने कहा- सौ लंगड़े एक पहलवान नहीं बन सकते

modi 17 03 2017

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की नतीजों को देखने के बाद अब सत्ता नहीं बल्कि विपक्ष भी कहने लगा है कि मोदी से टकराना किसी एक दल के बस की बात नहीं है। काग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने माना है कि मोदी को रोकना अकेले कांग्रेस के लिए संभव नहीं है और इसके लिए महागठबंधन करना होगा।

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि सौ लंगड़े मिलकर भी एक पहलवान नहीं बन सकते।
नतीजों के बाद जहां उमर अब्दुल्ला ने 2019 की बजाय 2024 की तैयारी के लिए कहा था। वहीं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भी गुरुवार को कहा कि मोदी को हराना कांग्रेस के बूते की बात नहीं है और इसके लिए सभी दलों को साथ आना होगा। बता दें कि बिहार चुनाव से ही मोदी को हराने के लिए गठबंधन तेज हुए हैं लेकिन यह सिर्फ बिहार में ही सफल हो पाया है।
हालांकि इसी मॉडल को पूरे देश में लागू करने की बात कही जा रही है। जहां एक तरफ महगठबंधन की बात शुरू हो चुकी है वहीं यह दावे भी होने लगे हैं किस नेता के नेतृत्व में यह महागठबंधन सफल रहेगा। इसमे सबसे पहला नाम नीतीश कुमार का सामने आया है।
दरअसल मोदी को हराने के लिए गठबंधन की खबरें सुनकर जदयू नेता संजय सिंह ने कहा है मोदी का विकल्प तैयार करने कि लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा और यह विकल्प नीतीश कुमार होंगे।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …