Breaking News

उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिये ऑनलाइन आवेदन 20 मार्च तक

मंथन न्यूज़ -स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला-स्तर पर संचालित 50 उत्कृष्ट विद्यालय, विकासखण्ड-स्तर के 282 उत्कृष्ट विद्यालय और विकासखण्ड के 201 मॉडल स्कूल में कक्षा-9 में प्रवेश के लिये आवेदन एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भरे जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च नियत की गयी है। आवेदन-पत्र भरे जाने की प्रक्रिया के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के टेलीफोन नम्बर 0755-2581067 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इन विद्यालयों में विज्ञान, गणित और ऑर्टस विषय की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में इन विद्यालयों में कक्षा-9 से 12 तक करीब पौने दो लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यह विद्यालय बालक और बालिका दोनों के लिये है।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …