Breaking News

प्रधानमंत्री ने कहा- कि मैं सभी भारतीय125 करोड़ नागरिकों का प्रधान सेवक हूं।’

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की भारी जीत पर प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के आंदोलन को भरपूर बढ़ावा मिला है।
pm 15 03 2017

प्रधानमंत्री ने कुछ फालोअर की टिप्पणियों के जवाब में कई ट्वीट किए। इनमें उन्होंने कहा कि आज विकास जन आंदोलन बन गया है। जब उत्तर प्रदेश विकास करेगा तब देश का विकास होगा।
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का आंदोलन 2014 में शुरू किया गया और इसे 11 मार्च (मतगणना का दिन) को जोरदार बढ़ावा मिला।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि देश को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 125 करोड़ भारतीय होने के चलते दुनियाभर में हमें सम्मान मिलता है।
एक अन्य टिप्पणी के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि मैं सभी भारतीय नागरिकों का प्रधान सेवक हूं।’

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …