Breaking News

त्यौहार के बीच एक बड़ा हादसा गोली लगने से पुलिसकर्मी की मौत

पुलिस थाने में चल रही थी शराब पार्टी, अचानक चली गोली और फिर...मंथन न्यूज़ शिवपुरी -दरअसल, होली पर सुरक्षा में तैनात होने की वजह से सारे पुलिसकर्मी अगले दिन होली खेलते है. शिवपुरी जिले के देहात थाने के पुलिसकर्मी भी इस वजह से मंगलवार को जमकर होली खेल रहे थे. शिवपुरी जिले के देहात थाना में होली का  त्यौहार के बीच एक बड़ा हादसा हो गया  बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद थाना परिसर में ही पुलिसकर्मी पार्टी कर रहे थे. इस दौरान अचानक 45 वर्षीय हवलदार राजेंद्र जाटव को गोली लग गई. साथी पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.हालांकि, प्रथम दृष्टया हवलदार को गोली लगने को महज एक हादसा बताया जा रहा है, लेकिन सिर से आर-पार गोली हो जाने की वजह से रहस्य गहरा गया है.मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस थाने के अंदर अपने साथियों के साथ होली खेल रहे एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस थाने के अंदर शराब पार्टी चल रही थी, जिस दौरान अचानक गोली चलने से हवलदार की मौत हो गई.
एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि इस घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही साफ हो सकेगा कि हवलदार की मौत महज एक हादसा है या फिर वह किसी साजिश का शिकार हुआ  है.

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …