Breaking News

अमेरिकी जानकारों ने भी माना, 2019 के आम चुनावों के लिए मोदी पहली पसंद

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञों का भारत की राजनीति को लेकर कहना है कि उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए साफ तौर पर पहली पसंद बनकर उभरे हैं।
modi 2019 2017314 113111 14 03 2017

जॉर्ज वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में पाॅलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल अफेयर्स के असिस्टेंट प्रोफेसर एडम जीगफेल्ड ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से साफ है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को ‘यूं ही’ जीत नहीं मिल गई। इस पार्टी का जनाधान लगातार बढ़ रहा है। मोदी की लोकप्रियता कायम है और 2019 के बाद भी वे भारत का नेतृत्व करेंगे।
बकौल एडम, यूपी विधानसभा चुनाव में यह भाजपा के लिए बड़ी जीत रही। भाजपा के कैंडिडेट्स पिछले दो विजेताओं बीएसपी और एसपी की तुलना में ज्यादा अंतर से जीते हैं।
अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टिट्यूट के रेसिडेंट फैलो सदानंद धूमे ने कहा कि मोदी को साल 2019 के चुनाव के लिए एक ‘स्पष्ट और पसंदीदा विजेता’ के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी साल 2019 की दौड़ में सबसे आगे हैं

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …