Breaking News

प्रभारी कलेक्टर ने मंत्री यशोधरा को नही दी भूमि पूजन की अनुमती टकराव की स्थति निर्मित

मंथन शिवपुरी प्रभारी कलेक्टर नेहा मारव्या पहले तो पत्रकारो से उलझती रही खुब लोकप्रियता हासिल करती रही अब तीन के प्रभार में प्रभारी कलेक्टर नेहा और प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है| शिवपुरी में शुक्रवार को मंत्री यशोधरा राजे  को क्राफ्ट रोड और तीन सड़कों का भूमि पूजन करना है ।लेकिन प्रभारी कलक्टर नेहा मारव्या ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी है | जिससे सियासत गरमा गई है| 
दरअसल कार्यक्रम एजंडा लेकर गए मंत्री यशोधरा के पीए गगन सक्सेना को प्रभारी कलक्टर ने  पत्र थमाकर उलटे पाँव लौटा दिया| अनुमति नहीं मिलने से मंत्री यशोधरा भड़क गई है और उन्होंने इस मामले की शिकायत चीफ सेकेट्री से की है|वहीं मंत्री यशोधरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवपुरी पहुँच चुकी है|  लंबे समय से दोनों के बीच गहमागहमी की चर्चा चल रही थी लेकिन अनुमति नहीं देने के बाद इस बार विवाद की स्थिति बनी हुई है

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …