Breaking News

बीएमसी चुनाव-किसी को बहुमत नहीं- शिवसेना-84, भाजपा-81,पंकजा मुंडे ने इस्तीफे की पेशकश की

मंथन न्यूज मुबंई ! देश की सबसे अमीर नगरपालिका पर शिवसेना का दबदबा कायम है. 227 सीटों में से 226 सीटों के नतीजे आ गए हैं। 84 सीटों के साथ शिवसेना ने मुंबई के गढ़ को बचाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, भाजपा के खाते में 81 सीटें आई हैं। कांग्रेस को महज 30 सीटें मिली हैं। नतीजों को देखते हुए कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी पार्टी के नेता नारायण राणे ने हार का ठीकरा संजय निरुपम के सिर फोड़ा था।तो वहीं, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने परली की 10 में से आठ सीटों पर मिली शिकस्त की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है।
महाराष्ट्र नगर पालिका में शिवसेना के बाद दूसरी नबंर पर आयी भाजपा पार्टी के प्रदर्शन से बेहद खुश है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी को अप्रत्याशित सफलता मिली। उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
बीएमसी में मिली भाजपा को मिली भारी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैय्या ने कहा भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा। मुंबई ने विकास और पारदर्शिता को चुना। इस रास्ते पर हम अपने मित्र पक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे।
बीएमसी चुनाव में कांग्रेस के निराशाजक प्रदर्शन के बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संजय निरुपम ने कहा कि मैं जनता के फैसले को स्वीकार करता हूं। मैं पार्टी के लिए लगातार काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी के बड़े नेता लगातार पार्टी के काम और मेरे बारे में बयान देते रहे। यह उनके पार्टी विरोधी प्रचार का ही नतीजा है
वहीं, शुरुआती बढ़त पर शिवसेना खेमे में जश्न का माहौल था लेकिन अब बताया जाता है कि भाजपा के बराबर पर आ जाने से उद्धव ठाकरे नतीजों से नाखुश बताए जा रहे हैं।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …