मंथन न्यूज़ देरहादून –पीएम मोदी के मनमोहन सिंह पर दिए बयान से मचे बवाल के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।
शाह ने कहा कि राहुल बाबा याद कीजिए आपकी माताजी ने क्या कहा था, मोदी जी के बारे में। आपने अपने पीएम (मनमोहन सिंह) का अपमान खुद किया है। मोदी जी ने सही कहा है कि मनमोहन सिंह ने किसी घोटाले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन आप बच नहीं सकते, आप की जिम्मेदारी है।
शाह ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड से हरीश रावत की सरकार को उखाड़ फेंक दें। शाह आज टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह नेगी के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे टिहरी जिले के बौराड़ी में भाजपा की जनसभा आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का भविष्य तय होने जा रहा है, यह आपको तय करना होगा किस की सरकार बने। शाह ने कहा कि किसी विधायक और मुख्यमंत्री को बदलने के लिए वोट ना करें, बल्कि उत्तराखंड के भाग्य को बदलने के लिए वोट करें।
शाह ने कहा कि उत्तराखंड संघर्ष के बाद बना है। पांच साल में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार, घोटालों और घपलों से उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने टिहरी की जनता से उत्तराखंड से हरीश रावत की सरकार को उखाड़ फेंकने को कहा। शाह ने कहा कि हम लोग उत्तराखंड बनाने वाले लोग हैं। उत्तराखंड के संघर्ष में भाजपा में साथ रही है।
अमित शाह ने कहा कि पीएम ठीक कह रहे हैं। आपने ( मनमोहन सिंह) किसी घोटाले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन आप बच नहीं सकते आप जिम्मेदार हैं। कहा राहुल बाबा याद कीजिए आपकी माताजी ने क्या कहा था, मोदी जी के बारे में। आपने पीएम (मनमोहन सिंह) का अपमान खुद किया है।
पूनम पुरोहित
Manthan News Just another WordPress site
