Breaking News

फोर व्हीलर का लाइसेंस चाहिए तो ये वाहन भी चलाकर दिखाना होगा –

मंथन न्यूज़ इंदौर –आप अगर चार पहिया वाहन का लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ जा रहे हैं तो अब आपको चार पहिया के साथ दोपहिया वाहन भी ले जाना होगा, क्योंकि यहां पर दोनों वाहन चलवाकर देखे जा रहे हैं। दरअसल, आरटीओ ने अपने पुराने नियम को दो दिन पहले ही लागू किया है।
driving licence four wheeler 2017122 111431 22 01 2017

इससे पहले आरटीओ में चार पहिया वाहन का लाइसेंस बनवाने वाले से दो पहिया वाहन का ट्रायल नहीं लिया जाता था। केवल चार पहिया वाहन ही चलवा कर देखा जाता था। अधिकारी ऐसा मानते थे कि जिस व्यक्ति को कार चलाना आता है। उसे दो पहिया चलाना आता है। हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट में टू प्लस फोर व्हीलर के लाइसेंस के लिए आवेदक से दोनों वाहनों के ट्रायल लिए जाने का जिक्र है।
हालांकि इस नियम से आवेदकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। उन्हें एक ही समय में दो वाहन लेकर ऑफिस जाना पड़ रहा है। एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने बताया कि हमने सिस्टम को ऑनलाइन कर दिया है। बगैर गाड़ी चलाए लाइसेंस जारी नहीं किए जा सकते।

                                           पूनम पुरोहित 

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …