Breaking News

21फरवरी से शुरू हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र

मंथन न्यूज़ भोपाल –विधानसभा का बजट सत्र फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकता है। संसदीय कार्य विभाग ने 6, 13 और 20 फरवरी से सत्र शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। संभावना है कि सत्र 21 फरवरी से शुरू होगा। बजट 27 या 28 फरवरी को पेश किया जा सकता है। सत्र पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इसके लिए प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जा चुकी है।
mp vidhansabha 201716 204229 06 01 2017

सूत्रों के मुताबिक 20 फरवरी तक सार्क देशों के पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन इंदौर में होना है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा की मौजूदगी जरूरी रहेगी, इसलिए सत्र 21 फरवरी से शुरू हो सकता है। संसदीय कार्यमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने तीन तारीखों का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया है।
अब अगले सप्ताह तक इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। बताया जा रहा है कि सरकार 27 या 28 फरवरी को बजट प्रस्तुत कर सकती है। इसके लिए वित्त विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनवरी अंत तक इसे अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभी मंत्रियों से कहा गया है कि यदि उन्हें कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव बजट में जुड़वाने हों तो वित्त मंत्री जयंत मलैया और अपर मुख्य सचिव वित्त एपी श्रीवास्तव से चर्चा कर सकते हैं।

                                        पूनम पुरोहित 

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …