Breaking News

प्रधानमंत्री जी का आभार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर

-मंथन न्यूज़ भोपाल —–       31 दिसंबर की शाम ७;30 बजे प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्रको दूसरी बार सम्बोधित  किया ! प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कई योजनाओं का संबोधन देश के सामने किया!  प्रधान  मंत्री जी ने कहा  गर्भवती  महिलाओ    को टीकाकरण पंजीयन और  आर्थिक मदद के लिए 6000 की सहायता राशि प्रदान की जायेगी जो सीधे गर्भवती  महिला के खाते में आएगी जिसका लाभ सीधे सीधे गर्भवती महिलाओ  को होगा                                                                                                                      लता एलकर   -मध्य प्रदेश  महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर जी का कहना है की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने  गर्भवती  महिलाओ के लिए जो 6000 की सहायता राशि देने के लिए जो योजना चालु की है उसके लिए प्रधानमंत्री जी का आभार लता एलकर जी का कहना  इस योजना से  गर्भवती महिलाओ   की काफी मदद होगी और महिला मोर्चा इस योजना को जन जन तक  पहुँचाने  के लिए  हर जिले में प्रमुख चौराहे  पर जाकर महिलाओ को योजना से अवगत कारयेगी  और योजना का  प्रचार प्रसार कर योजना को  प्रदेश के हर कोने तक पहुचाने का काम करेगी !

                                                                                                                  ये भी कहा प्रधानमंत्री मोदी ने…

– बड़े नोट कालाधन और भ्रष्टाचार को बढ़ा रहे थे, इसलिए बंद करना जरूरी था।
– देश में सिर्फ 24 लाख लाख लोग स्वीकारते हैं कि उनकी आय 10 लाख रुपए से ज्यादा है।
– ईनामदारों को सरकार सुरक्षा प्रदान करेगी। ईमानदारों की मुुसीबत कम करना हमारी प्राथमिकता है।
– हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में आ रहे हैं भटके हुए नौजवान।
– बैंक कर्मचारियों ने नोटबंदी के दौरान कड़ी मेहनत की है, सभी ने सराहनीय काम किया।
– कुछ बैंक कर्मचारियों के गंभीर अपराध सामने आए हैं और फायदा उठाने का निर्लज्ज् प्रयास किया।
– दोषी बैंक कर्मचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा, उन्हें कठोर सजा दी जाएगी।
– बैंकों से कहना चाहता हूं कि इतने कम समय में इतनी बड़ी मात्रा धन कभी उनके पास नहीं आया था।
– बैंक अपने परंपरागत कामों को करने के साथ गरीबों की मदद के लिए सामने आए।
– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को शहरों में मकान दिए जाएंगे।
– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो योजनाएं लागू की जा रही है।
– घर बनाने के लिए नौ लाख के लोन पर चार फीसदी ऋण की रियायत दी जाएगी।
– 12 लाख रूपए तक का होम लोन लेने पर तीन फीसदी की छूट दी जाएगी।
– पिछले वर्ष की तुलना में रबी की बुआई में छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
– किसानों ने खाद भी नौ फीसदी भी ज्यादा उठाया है।
– किसानों के दिए गए कर्ज का 60 दिन का ब्याज सरकार वहन करेगी।
– अगले तीन महीने में तीन करोड़ क्रेडिट कार्ड को रूपे कार्ड में बदला जाएगा।
– किसान कहीं पर भी अपने रूपे कार्ड से खरीदी और बिक्री कर सकेगा।
– कारोबारियों को क्रेडिट गारंटी एक करोड़ की जगह दो करोड़ रूपए होगी।
– व्यापारियों के डिजिटल लेन-देन की गणना छह फीसदी मानकर टैक्स की गणना की जाएगी।
– देश के सभी 650 से ज्यादा जिलों में गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपए की मदद दी जाएगी।यह मदद पंजीयन टिकाकरण और आर्थिक मदद के तोर पर सरकार देगी 
– बुजुर्गों को 7.5 लाख की राशि पर दस साल के लिए आठ फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
– लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराए जाने चाहिए।
– आम आदमी से लेकर राष्ट्रपति और कई राजनीतिक दल साथ चुनाव कराने को लेकर सहमत हैं।
– डिजिटल लेन देन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग भीम एप का इस्तेमाल करें।                          

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …