Breaking News

15 करोड़ से सुधरेगी हमीदिया और कमला नेहरू अस्पताल की सेहत

मंथन न्यूज़ भोपाल  –हमीदिया अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधारने के लिए राज्य शासन द्वारा 15 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। वेतन भत्तों के भुगतान के लिये भी अलग से राशि जारी की जा चुकी है। नगर निगम को अस्पताल एवं अस्पताल परिसर की साफ़ सफ़ाई का कार्य तत्काल प्रभाव से सौंप दिया गया है। नगर निगम द्वारा यह कार्य प्रारंभ भी किया जा चुका है।
hospital 20161230 173610 30 12 2016

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा गौरी सिंह ने निर्देश दिये कि गॉंधी मेडीकल कॉलेज और उससे सम्बद्ध अस्पतालों के डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी टीम भावना से कार्य करें, इससे व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार होगा। यह निर्देश आज भोपाल संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा मनीष रस्तोगी, संभागायुक्त, भोपाल संभाग अजातशत्रु श्रीवास्तव व नगर निगम आयुक्त भोपाल छबि भारद्वाज सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
प्रमुख सचिव ने बैठक में निर्देश दिये कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गठित समितियॉं अस्पतालों में व्यवस्था सुधार के लिये आवश्यक सुझाव तथा उपाय बतायें और उन्हें यथाशीघ्र लागू कराया जाये। उन्होंने अस्पतालों में व्यवस्थाओं के सुधार के लिए आवश्यक उपकरण, फ़र्नीचर तथा अन्य सामग्री क्रय करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सामग्री खरीदने की कार्यवाही तत्काल करने के निर्देश दिये।
उन्होंने अस्पताल परिसरों की साफ़-सफ़ाई, मरीज़ों व स्टॉफ के लिये पेयजल की व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था तथा मरीज़ों के परिजनों के बैठने की व्यवस्था के लिये भी आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। श्रीमती सिंह ने हमीदिया व कमला नेहरू अस्पताल के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि उनके विभाग की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए वे खरीदी जाने वाली आवश्यक सामग्री की मांग उचित माध्यम से तत्काल प्रस्तुत करें।
                                  पूनम पुरोहित 

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …