मंथन न्यूज़ भोपाल –जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य एवं रीवा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 17 नवंबर को रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा गुरूवार की सुबह रीवा पहुँचकर सेमरिया जायेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा सेमरिया में तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य भवन और एन.आर.सी. भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर में रीवा में जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद ग्राम ढेरा में भागवत महापुराण कथा में उपस्थित होंगे।
जनसंपर्क मंत्री शाम को सतना जिले के मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन के बाद रात्रि में भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
पूनम पुरोहित
Manthan News Just another WordPress site