Breaking News

राज्यमंत्री श्री हर्ष सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जाना जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने

जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दिल्ली में आयुष, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा और जल संसाधन राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। श्री हर्ष सिंह का नई दिल्ली में एक निजी अस्पातल में उपचार चल रहा है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्री हर्ष सिंह के उपचार के संबंध में वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. युगल किशोर मिश्रा से भी चर्चा की। मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने राज्य मंत्री श्री हर्ष सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Check Also

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन; 196 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा*

*समाचार* *‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष …