किसानों से घोषणापत्र पूछेंगे राहुल गांधी, भाजपा ने बनाई मेरा परिवार-भाजपा परिवार की रणनीति
– लोकसभा चुनाव की तैयारियां
किसान बनाएंगे राहुल का मेनीफेस्टो :
भोपाल में होने जा रहे किसान सम्मेलन कांग्रेस के लिए प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है। इस सम्मेलन में राहुल की किसानों के साथ संवाद की भी योजना है। राहुल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसानों को धन्यवाद तो देंगे ही साथ ही उनसे लोकसभा चुनाव की प्राथमिकताएं भी पूछेंगे। राहुल किसानों से जानेंगे कि वे केंद्र सरकार से क्या अपेक्षा रखते हैं। किसानों के सुझावों को कांग्रेस लोकसभा मेनीफेस्टो में शामिल करेगी।
हर परिवार को भाजपा परिवार बनाने की रणनीति :
भाजपा का अब पूरा फोकस मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान पर है। भाजपा मुख्यालय में संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। यह अभियान १२ फरवरी से शुरु होकर २ मार्च तक चलेगा। इस अभियान को बूथ स्तर तक संचालित किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस का किसान सम्मेलन महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें राहुल गांधी किसानों का आभार जताएंगे साथ ही उनसे ये भी पूछ सकते हैं कि उनकी आने वाली केंद्र सरकार से क्या अपेक्षाएं हैं।
– चंद्रप्रभाष शेखर प्रभारी,संगठन,कांग्रेस –
भाजपा मेरा परिवार-भाजपा परिवार अभियान संचालित करने जा रही है। इसी के संबंध में रणनीति बनाई गई है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता हर परिवार तक पहुंचेंगे। – रामेश्वर शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा –
Manthan News Just another WordPress site