Breaking News

मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव:कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की; फूल सिंह बरैया को भांडेर से टिकट, वही करैरा से प्रागीलाल जाटव

मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले उपचुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को 15 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें फूल सिंह बरैया को भांडेर से टिकट मिला है। वहीं, सांवेर से प्रेमचंद गुड्डू को टिकट दिया गया, जो भाजपा सरकार में मंत्री तुलसी सिलावट के सामने होंगे। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का अब तक ऐलान नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि यह लिस्ट दिल्ली से फाइनल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके लिए दिल्ली गए हुए थे। भाजपा ने अभी तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, सांवेर से सिलावट का चुनाव लड़ना तय है।

इन्हें टिकट मिली

सीट प्रत्याशी का नाम
भांडेर फूल सिंह बरैया
दिमानी रविंद्र सिंह तोमर
अंबाह सत्यप्रकाश सिकरवार
गोहद मेवाराम जाटव
ग्वालियर सुनील शर्मा
डबरा सुरेश राजा
करैरा प्रागीलाल जाटव
बमोरी कन्हैया लाल अग्रवाल
अशोक नगर आशा दोहरे
अनूपपुर विश्वनाथ सिंह
सांची मदनलाल चौधरी
आगर मालवा विपिन वानखेड़े
हाटपिपल्या राजवीर सिंह बघेल
नेपानगर रामसिंह पटेल
सांवेर प्रेमचंद्र गुड्‌डू

उपचुनाव क्यों हो रहे हैं?
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मार्च में अपने 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा शामिल हो गए थे। इससे कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी। 20 मार्च को कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 23 मार्च को शिवराज ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद कांग्रेस के तीन और विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे 25 सीटें खाली हो गईं। वहीं, दो सीटें दो विधायकों के निधन की वजह से खाली हो गई थीं।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …