Breaking News

*मंत्री डॉ मिश्रा ने वनाधिकार उत्सव में 47 वनाधिकार पट्टे किए वितरित*

*मंत्री डॉ मिश्रा ने वनाधिकार उत्सव में 47 वनाधिकार पट्टे किए वितरित*

 

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने वनाधिकार उत्सव अंतर्गत दतिया के ग्राम विरानिया में 47 अनुसूचित जनजाति परिवारों को वन अधिकार के पट्टे वितरित किए। उन्होंने गांव के विकास के लिए 45 लाख से अधिक की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगातें दी।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कार्यक्रम में 25 गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को पात्रता पर्ची एवं खानदान भी वितरण किया साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत अन्य हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम में भोपाल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के लाइव प्रसारण को जनता ने सुना। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण वनवासी बंधु और जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …