Breaking News

*गुजरात की जीत मोदी जी को समर्पित,मध्यप्रदेश में इसे दोहराएँगे : डॉ. मिश्रा*

*गुजरात की जीत मोदी जी को समर्पित,मध्यप्रदेश में इसे दोहराएँगे : डॉ. मिश्रा*

भोपाल। 8/12/2022

गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने गुजरात चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हुए भरोसा जताया है कि अगले साल प्रदेश में होने वाले चुनाव में यही जीत दोहराएंगे।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी का मतलब विकास और देश का स्वाभिमान है। सातवीं बार गुजरात में प्रचंड जीत बीजेपी ने हासिल की है। पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 2023 के चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियां जारी है। आगामी चुनाव में प्रदेश में भी इसी तरह की जीत हासिल करेंगे।
डॉ.मिश्रा ने कहा कि सड़क पर पदयात्रा निकालने वालों को गुजरात की जनता ने सड़क पर ला दिया है।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …