Breaking News

ब्रह्मानंद सेन को शिवपुरी एवं हकीम सेन को बैराड़ म.प्र. केश शिल्पी बोर्ड का प्रतिनिधि बनाया

ब्रह्मानंद सेन को शिवपुरी एवं हकीम सेन को बैराड़ म.प्र. केश शिल्पी बोर्ड का प्रतिनिधि बनाया

शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी मण्डल अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) नन्दकिशोर वर्मा ने नगरपालिका शिवपुरी और नगर परिषद बैराड़ में केश शिल्पी बंधुओं की सहायता, केश शिल्पी कार्ड बनाने एवं मध्यप्रदेश राज्य केश शिल्पी मण्डल की अन्य योजना एवं विश्वकर्मा योजना सम्बंधित कार्य करने हेतु ब्रह्मानंद सेन एवं हकीम सेन को प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जानकारी देते हुए सेन समाज मिडिया प्रभारी रिंकू सेन ने बताया है कि ब्रह्मानंद सेन एवं हकीम सेन पिछले कई वर्षों से निरंतर जरूरतमंद और समाजसेवा में लगे हैं तथा समाजहित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त म.प्र. राज्य केश शिल्पी मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा ने ब्रह्मानंद एवं हकीम की कुशल कार्यशैली देखते हुए ब्रह्मानंद सेन को शिवपुरी एवं हकीम सेन को बैराड़ की जिम्मेदारी सौंपी है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …