Breaking News

अगर PM हमारी सड़कों पर चलें तो वे भी हमें ही वोट देंगे: अखिलेश

मंथन न्यूज़ यूपी -के बलिया में आज जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए उनसे नोटबंदी पर पूरा हिसाब मांगा। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि समाजवादी पार्टी अपने काम का ब्योरा देने को तैयार है, लेकिन क्या मोदी सरकार अपने तीन साल के काम का ब्योरा देगी।

पीएम की मन की बात पर तंज कसते हुए कहा कि वे बस टीवी और रेडियो पर मन की बात करते हैं, लेकिन काम की बात कब करेंगे। लोग वो सुनना चाहते हैं। मोदी के सूट पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे गोंडा में आकर बच्चों की नकल की बात करते हैं, लेकिन क्या वे बताते हैं कि उनका सूट किसकी नकल से बनवाया गया है। मोदी सरकार ने रसोई गैस और सिलेंडर महंगी कर दी है। काम न करना उनका कारनामा है।

बलिया का होगा विकास
बलिया और गाजीपुर के विकास का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि बलिया तक एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। 23 महीने में 302 किमी लंबी सड़क बनाई गई है, अगर पीएम हमारी सड़क पर चलेंगे तो वे भी हमें ही वोट देंगे। सपा के कामों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि हमने 55 लाख महिलाओं को पेंशन दी है। प्राइमरी स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत विकास हुआ है। एक मिनट के अंदर एंबुलेंस पहुंच जाती है।
बुआ पर अखिलेश का हमला
बुआ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बीएसपी का कोई भरोसा नहीं है। कब बीजेपी के साथ रक्षाबंधन मना ले इसका कोई पता नहीॆ होता है। बलिया में 4 मार्च को छठे चरण के लिए मतदान होना है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …