Breaking News

चुनाव आयोग का मायावती को नोटिस, नोटबंदी के बाद जमा पैसे का मांगा हिसाब

मंथन न्यूज़ -यूपी विधानसभा चुनाव के बीच बहुजन समाज पार्टी को एक और झटका लगा है. चुनाव आयोग ने बसपा से नोटबंदी के बाद जमा कराए गए पैसों का हिसाब मांगा है. आयोग ने पार्टी को इस बाबत नोटिस भेजा है. बसपा को 15 मार्च तक इस नोटिस का जवाब देना होगा.
हाल ही में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट और इनकम टैक्स विभाग ने कुछ आंकड़े जारी किए थे. आंकड़ों के मुताबिक नोटबंदी के दौरान बहुजन समाज पार्टी सबसे ज्यादा पुराने नोट जमा कराने वाली पार्टी थी. बसपा ने नोटबंदी के पचास दिनों के दौरान 104 करोड़ रूपया जमा कराया था.
 
दिल्ली में लगा था छापा
दिल्ली के करोल बाग में इनकम टैक्स विभाग ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर छापेमारी की थी. इस दौरान मायावती और उनके भाई आनंद कुमार पर नोटबंदी के बाद करोड़ों रुपये जमा कराने की जानकारी सामने आई थी.
जमीन पर भी मिला नोटिस
फरवरी में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमीन मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भाई आनंद कुमार को नोटिस जारी किया था. दरअसल 2006 में मायावती ने गांव बादलपुर की 7435 वर्गमीटर कृषि जमीन को आवासीय जमीन बता अपने भाई को दी थी. इस मामले में ही कोर्ट ने मायावती, आनंद कुमार और प्रभुदयाल सहित एसडीएम को नोटिस जारी किया था.

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …