Breaking News

संघ प्रमुख भागवत सहित कोर ग्रुप के सभी दिग्गज आएंगे भोपाल

मंथन न्यूज़ भोपाल –राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत मप्र में एक सप्ताह तक अनेक मुद्दों पर दिग्गज पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। उनके साथ कोर ग्रुप के पदाधिकारी 7 फरवरी को भोपाल में जुटेंगे। इस दौरान 10 फरवरी को वह लाल परेड मैदान पर श्रम साधक सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

संघ प्रमुख भागवत संभवत: 6 फरवरी को राजधानी पहुंच जाएंगे। उनके साथ सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्तात्रय होसबोले, डॉ कृष्ण गोपाल एवं वि भागय्या भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा अखिल भारतीय कार्यकारिणी के चुनिंदा सदस्य भी आएंगे। प्रदेश में 13 फरवरी तक भागवत के लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
mohan 201723 231223 03 02 2017
भोपाल और उज्जैन में भी संघ ने महत्वपूर्ण चिंतन बैठक बुलाई गई हैं। 8 फरवरी को बैतूल एवं 9 को वनखेड़ी हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करेंगे। संघ के सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन दो हिस्से में आयोजित किया गया है। इसके बाद 10 फरवरी को भोपाल के लाल परेड मैदान में श्रम साधक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन का सिलसिला जारी है। उस दिन बाल्मीकि जयंती भी है इसलिए आयोजन में सेवा बस्तियों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके बाद 11 फरवरी को बैरागढ़ में चरैवेति द्वारा एकात्म मानव दर्शन पर आयोजित कार्यक्रम में भी भागवत शामिल होंगे।
12-13 फरवरी को उज्जैन में संघ की प्रांत कार्यकारिणी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मप्र एवं छत्तीसगढ़ के सभी विभाग प्रचारक मौजूद रहेंगे। बताया जाता है कि संघ प्रमुख की मौजूदगी में साल भर का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा एवं आगामी कार्यक्रमों के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

                              पूनम पुरोहित 

Check Also

​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC में मिली 12वीं रैंक, किसान की बेटी मोना अब डिप्टी कलेक्टर

🔊 Listen to this ​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC …