Breaking News

कम से कम 15 लाख नहीं तो 15 हजार ही खाते में डलवा दें : अखिलेश

मंथन न्यूज़ डॉट  इन आगरा.– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आगरा के बाह में रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि अब तो किसी के पास 500 और 1000 रुपये बचा नहीं है. अब पूरे देश का पैसा आपके पास है. 15 लाख नहीं, तो कम से कम 15 हजार तो अकांउट में डलवा दें. हमने तो सब दिन देख लिए गर्मी के, बरसात के, बताओ किसी ने अच्छे दिन देखे हों तो बताएं. अखिलेश ने आगे कहा कि अब बसपा भी विकास की बाते करने लगी है. उनका बैठा हुआ था खड़ा नहीं हुआ है और जो खड़ा था, वो अभी तक बैठा नहीं है.
उन्होंने कहा कि बिजली में पहले से ज्यादा सुधार आया है.उन्होंने कहा कि आगरा के बाह की मदद करना हमारी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से इतने पिछड़ चुके हैं कि जब तक ऐसी सरकार नहीं बनेगी जो विकास का काम करेगी, तब तक प्रदेश का भला नहीं होगा.
बीते दिनों लखनऊ में रोड-शो के बाद राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज आगरा में रोड शो करेंगे. इसके बाद पांच फरवरी को कानपुर में एक साथ रैली करने की भी तैयारी है. अखिलेश व राहुल गांधी कानपुर में दोनों दलों के कार्यक्रमों से तैयार न्यूनतम साझा कार्यक्रम भी जारी कर सकते हैं. गठबंधन की सरकार बनने पर इसी आधार पर योजनाएं लागू की जाएंगी.

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …