भोपाल -बसंत प्रताप सिंह मध्यप्रदेश सकरार के नए मुख्य सचिव होंगे, वे अंटोनी डिसा की जगह लेंगे। शासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। 1984 बैच के बीपी सिंह अपर मुख्य सचिव गृह विभाग में हैं। बेदाग छवि और किसी गुट विशेष से जुडे़ न होने के कारण वे निर्विवादित रहे हैं। बीपी सिंह इंदौर कमिश्नर भी रह चुके हैं, वे एक नवंबर को अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

मुख्यसचिव के लिए कई नाम चर्चा में थे लेकिन कैबिनेट बैठक से पहले ही सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा था। वर्तमान मुख्य सचिव अंटोनी डिसा 30 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं जिसके बाद सिंह पदभार संभालेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मीटिंग में नए सीएस के रूप में बीपी सिंह के लिए सहमति जताई है। उनके सीएस बनने पर मंत्रालय से एसीएस स्तर के एक अफसर को अनयत्र पदस्थ किया जाएगा। सिंह का कार्यकाल जुलाई 2018 तक रहेगा।
पूनम पुरोहित