Breaking News

स्वर्गीय सत्यदेव कटारे की पार्थिव देह पर सीएम ने किए पुष्प चक्र अर्पित

ग्वालियर -मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नेता प्रतिपक्ष रहे स्वर्गीय सत्यदेव कटारे की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पितकर श्रद्धांजलि अर्पित की।cm 20161021 165057 21 10 2016
मुंबई से विमान द्वारा स्व.कटारे की पार्थिव देह दोपहर बाद यहां राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा लाई गई। उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष बाल बच्चन, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर आदि भी इस दौरान मौजूद थे। स्व.कटारे को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनकी पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे थे।
लंबे समय से बीमार चल रहे वरिष्ठ राजनेता सत्यदेव कटारे का कल मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज़ के दौरान निधन हो गया था। स्व.कटारे की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 22 अक्टूबर को भिंड जिले की अटेर तहसील स्थित उनके गृह गांवव मनेपुरा में किया जायेगा।

Check Also

नर्सिंग ऑफिसर्स की शिकायत पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा का एक्शन

🔊 Listen to this दतिया से बड़ी खबर: नर्सिंग ऑफिसर्स की शिकायत पर डॉ. नरोत्तम …