Breaking News

गरीब कल्याण एजेंडे पर गठित भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समिति की बैठक

गरीब कल्याण एजेंडे पर गठित भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समिति की बैठक आज भोपाल में हुयी । बैठक में हिस्सा लेने झारखंड के सीएम रघुबर दास और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आज भोपाल पहुँचे !
इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी बैठक में शामिल हुए  समिति की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर शाम पांच बजे हुयी  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समिति के संयोजक हैं। इससे पहले भी एक बार और दोनों  मुख्यमंत्री गरीब कल्याण एजेंडे पर बातचीत करने भोपाल आ चुके हैं।
इसके बाद शिवराज ने एक मसौदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपा था, जिस पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी चर्चा हुई थी। रघुबर दास और देवेंद्र फडणवीस सोमवार दोपहर को भोपाल पहुँचे और गरीव कल्याण एजेंडे पर विस्तार से  चर्चा हुयी इसके बाद शिवराज सहित दोनों प्रदेशो के मुख्य मंत्रियो ने शौर्ये स्मारक जाकर शौर्ये को देखा !

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …